{"_id":"5b4b96c34f1c1b3a748b4e26","slug":"truck-rides-a-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार जीजा-साले को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बाइक सवार जीजा-साले को रौंदा
अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके मौजूद भीड़। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के पचावली-कुनैरा मार्ग पर बालू भरे ट्रक ने पीछे से बाइक को रौंद दिया। बाइक सवार जीजा की मौके पर मौत हो गई, जबकि साले ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा। ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। गुस्साए लोगाें ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। एसडीएम सदर सिद्धार्थ व सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने लोगों को समझाया, करीब डेढ़ घंटे बाद शव को हटाया जा सका।
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के गांव उमराई मौजा इटगांव निवासी मनोज कुमार (26) पुत्र रक्षपाल सिंह रविवार की सुबह अपने साले पचावली निवासी गुलशन कुमार (27) पुत्र चंद्र प्रकाश के साथ बाइक पर किसी काम से जसवंतनगर जाने के लिए निकले। बाइक को गुलशन कुमार चला रहा था और हेलमेट नहीं लगाए था। पचावली-कुनैरा रोड पर धान मिल के सामने बालू से भरे ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। दोनों ट्रक के नीचे आ गए जिसमें मनोज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां से सैफई के मिनी पीजीआई ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। इस पर फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने शव भी नहीं उठाने दिया। जाम लगने पर आसपास के थानों की पुलिस के अलावा क्यूआरटी को भी मौके पर बुला लिया गया। लेकिन लोग मौके पर ही मुआवजा दिए जाने की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर एसडीएम सदर व सीओ सिटी मौके वहां पहुंचे और मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग माने और शव उठाने दिया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।