फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Truck of 65 million bales of clothing missing

ट्रक से 65 लाख की कपड़ों की गांठें गायब

Sun, 12 Apr 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 12 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Truck of 65 million bales of clothing missing

गुजरात के सूरत से 65 लाख रुपये की कपड़े की 187 गांठें लेकर बनारस जा रहे ट्रक का माल रास्ते में गायब हो गया। चालक और परिचालक का भी कोई पता नहीं है।

विज्ञापन


माल उतारकर ट्रक को जसवंतनगर क्षेत्र के हाईवे स्थित मलाजनी के पास एक ढाबे पर छोड़ दिया गया। लावारिस ट्रक की सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की तब यह वारदात पता चली। ट्रक 13 दिन पहले सूरत से रवाना हुआ था।
विज्ञापन


बनारस से चेतगंज थाना क्षेत्र के रामकटोरा मुहल्ला निवासी रामआज्ञा सिंह पुत्र तेजभान सिंह ने बताया कि उनका ट्रक नंबर यूपी 65 एटी 8833 गत 31 मार्च को सूरत के पलक लाजिस्टिक ट्रांसपोर्ट कंपनी से कपड़े की गांठें लादकर बनारस के लिए रवाना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक राजेंद्र कुमार उर्फ  सुरेंद्र उर्फ  लौरी पुत्र बलीराम निवासी ग्राम सुतोली पोस्ट गोपाल पुरा थाना खुटहन जनपद जौनपुर हाल निवासी रामपुर कुशवाहा जौनपुर चला रहा था। ट्रक को 6 अप्रैल तक बनारस पहुंचना था लेकिन गाड़ी समय पर नहीं पहुंची। उसे लगा कि गाड़ी रास्ते में कहीं खराब हो गई होगी।

श्री सिंह ने बताया कि नौ अप्रैल को चालक से उन्होंने फोन पर बातचीत की तो उसने बताया कि वह उसी दिन बनारस पहुंच जाएगा लेकिन अगले ही दिन 10 अप्रैल को सूचना मिली कि आपका ट्रक आगरा-इटावा रोड मलाजनी के पास एक ढाबे पर खड़ा है। वहां पहुंचने पर ट्रक को मिल गया लेकिन उस पर लदे माल का कहीं पता नहीं था।

चालक और परिचालक भी लापता थे। लाखों का यह माल बुक कराने वाले कपड़ा व्यापारी प्रवीण कुमार तिवारी पुत्र रामनाथ तिवारी निवासी मोहल्ला बहुलिया लहरतारा थाना मडुवाडीह जिला बनारस ने बताया कि उसने पलक लॉजिस्टिक टांसपोर्ट कंपनी सूरत (गुजरात) से 65.45 लाख रुपये की कपड़े की गांठें बुक कराई थीं।


उन्होंने आशंका जताई कि ट्रक से माल गायब करने में चालक की भूमिका संदिग्ध लग रही है। गौरतलब है कि ढाबा मालिक ने ट्रक के लावारिस खडे़ होने की सूचना थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने ट्रक मालिक से तहरीर ले ली है।

प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह यादव ने बताया कि घटना किसी दूसरे क्षेत्र की है। फिर भी पीड़ित पक्ष से तहरीर ले ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। इसके बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed