फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Treasure of Bank of Gujarat searched in Canal

नहर में तलाशा गुजरात के बैंक का खजाना

Tue, 27 Mar 2018 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Tue, 27 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Treasure of Bank of Gujarat searched in Canal
जेसीबी से नहर की खुदाई कराती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

चौबिया(इटावा)। अहमदाबाद (गुजरात) से गायब हुई एचडीएफसी बैंक की कैश वैन में मौजूद 98.10 लाख रुपये की तलाश में पुलिस ने राइन नहर से जुड़ी माइनर और उसके किनारे को खंगाल डाला। हालांकि दो घंटे की मशक्कत के बाद भी पुलिस इस रकम तक नहीं पहुंच सकी। एचडीएफसी के एटीएम को फीड करने वाली वैन 23 फरवरी को अहमदाबाद से गायब हुई थी। पुलिस ने वैन ड्राइवर मैनपुरी के करहल निवासी राम नरेश के बेटे मुकेश कुमार को गिरफ्तार कड़ाई से पूछताछ की तो उसने वैन में मौजूद 98 लाख 10 हजार रुपये इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र की राइन नहर से जुड़ी माइनर के किनारे जमीन में छिपाने की जानकारी दी। मुकेश को लेकर पहुंची गुजरात पुलिस ने सूख चुकी नहर और साइड पटरी के काफी हिस्से में जेसीबी से खुदाई कराई। रकम न मिलने पर मुकेश को लेकर पुलिस लौट गई। माना जा रहा है कि कुछ और ठिकानों पर रकम की तलाश की जाएगी।

विज्ञापन

 
दो घंटे दो किलोमीटर तक चली खुदाई
चौबिया (इटावा)। अहमदाबाद (गुजरात) से गायब हुई एचडीएफसी बैंक की कैश वैन में मौजूद 98 लाख 10 हजार रुपये की तलाश में पुलिस ने राइन नहर से जुड़ी माइनर को दो घंटे खंगाला। नहर के किनारे पटरी पर लगभग दो किलोमीटर भाग में जेसीबी मशीन से खुदाई की गई, लेकिन बैंक का खजाना न मिलने पर पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

अहमदाबाद में एचडीएफसी के एटीएम को फीड करने वाली वैन 23 फरवरी को गायब हुई थी। बैंक की ओर से एफआईआर कराने पर पुलिस ने वैन चलाने वाले मैनपुरी के करहल निवासी राम नरेश के बेटे मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया था। उसने बैंक का कैश नहर किनारे मिट्टी से दबा देने की जानकारी दी थी। गुजरात पुलिस उसे रिमांड पर लेकर इटावा पहुंची और चौबिया थाने की फोर्स के साथ माइनर के किनारे दो किलोमीटर तक जेसीबी मशीन से खुदाई कराई लेकिन कैश नहीं मिला। चौबिया थानाध्यक्ष सतीश यादव का मानना है कि अभियुक्त मुकेश पुलिस को गुमराह कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
झाड़ियां साफ, पेड़ उखड़े
 चौबिया(इटावा)। बैंक के खजाने की तलाश में पुलिस ने जब राइन नहर से जुड़ी माइनर के किनारे दो घंटे खुदाई कराई तो वहां मौजूद झाड़ियां देखते-देखते साफ होती चली गईं। खुदाई के लिए जेसीबी मशीन दौड़ाए जाने से नहर के सूखे भाग में मौजूद कई पड़े भी धराशाई हो गए। ग्रामीणों को झाड़ियां साफ होना भाया तो पेड़ गिराए जाना अखरता रहा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed