फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tire bursts, car veteran, death of veterinarian

टायर फटने से कार पलटी, पशुचिकित्साधिकारी की मौत

Thu, 09 Aug 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 09 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tire bursts, car veteran, death of veterinarian
सैफई के आईसीयू में भर्ती अमित चौहान। - फोटो : amar ujala
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के भरतिया चौराहा के पास गुरुवार को टायर फटने से तेज रफ्तार कार पलटकर दूसरी कार से भिड़ गई। हादसे में अलीगढ़ के पशु चिकित्साधिकारी की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल है। घायलों को सैफई मिनी पीजीआई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पशुचिकित्साधिकारी अपने स्वास्थ्य विभाग के साथी के साथ विभागीय काम से लखनऊ जा रहे थे।  
विज्ञापन


कुशीनगर के सरगटिया करन पट्टी के रहने वाले पशुचिकित्साधिकारी डॉ अब्दुल मजीद पुत्र अता मोहम्मद अलीगढ़ में तैनात थे। गुुरुवार को डॉ अब्दुल मजीद, अलीगढ़ के कपिल बिहार निवासी साथी अमित चौहान के साथ अलीगढ़ से लखनऊ कार से जा रहे थे।
विज्ञापन


ऊसरहाहार थाना क्षेत्र के भरतिया चौराहे से कुदरैल के बीच में पहुंचे ही थे कि अचानक उनकी कार का पिछला टायर फ ट गया और गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। कार पीछे आ रही कार की चपेट में आ गई। कार में सवार डॉ. मजीद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमित घायल हो गए। वहीं दूसरी गाड़ी में सवार लखनऊ के अलीगंज निवासी अंचल रस्तोगी, उनकी पत्नी कविता और बेटे श्लोक मामूली रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची सुरक्षा मोबाइल वैन ने सभी घायलों को सैफ ई मिनी पीजीआई ले आए। डॉक्टरों ने अमित की हालत नाजुक बताई है, जबकि तीन अन्य घायलों को छुट्टी दे दी।  अमित चौहान के परिजनों ने बताया दोनों लोग विभागीय कार्य से लखनऊ जा रहे थे रास्ते में यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुरक्षा वैन के  कर्मियों ने कार में फंसे पशुचिकित्साधिकारी को बाहर निकाला। तलाशी में उनके पास मिले आईकार्ड से शिनाख्त हुई। साथ ही मोबाइल फोन के जरिए घरवालों को घटना की जानकारी दी गई।

 
एक्सप्रेसवे पर आए दिन वाहनों के टायर फटने के कारण हादसे होते हैं। इसकी मुख्य वजह तेज रफ्तार है। एक्सप्रेस वे पर वाहनों की स्पीड अधिकतम 100 किलोमीटर तय करने के निर्देश दिए जाते हैं। जबकि इस मार्ग पर वाहन 150 से 180 किलोमीटर की स्पीड में दौड़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed