फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three students from the State Hermitage school system ran

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय से तीन छात्र भागे

Sat, 12 Nov 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 12 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Three students from the State Hermitage school system ran
सीट कब्जाने के ‌ल‌िए ख‌िड़की से घुसता युवक - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तहत कांधनी के पास स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की बाउंड्री फांदकर तीन छात्र भाग निकले, लेकिन कालेज के स्टाफ को उनके भागने की जानकारी नहीं हुई। जानकारी होने पर स्टाफ में हड़कंप मच गया।

आननफानन में उनकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में कालेज के प्रधान अधीक्षक ने इसकी जानकारी अधिकारियों के साथ पुलिस को दी। पुलिस ने अधीक्षक की तहरीर पर अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


बाद में तीनों छात्र अपने रिश्तेदार के घर कानपुर पहुंचे। जहां उन्होंने स्कूल से भाग आने की जानकारी दी। कानपुर में छात्रों के मिलने पर कालेज प्रशासन ने राहत की सांस ली। समाज कल्याण अधिकारी ने इस मामले का स्टाप की लापरवाही मानते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रदीप कुमार पुत्र राम लखन निवासी मुनौरा जिला कन्नौज कक्षा छह, वंश तिवारी पुत्र हरिओम तिवारी निवासी बजरिया छैराहा इटावा कक्षा पांच व प्रशांत पुत्र राम प्रकाश निवासी बारा सिरोही थाना कल्याणपुर कानपुर कक्षा नौ का छात्र है। शुक्रवार को उक्त छात्रों ने अन्य छात्रों के साथ सुबह का नाश्ता किया, लेकिन उसके बाद तीनों बाउंड्री फांदकर भाग निकले। इसकी जानकारी तब हुई जब छात्र छमाही की परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

इसके बाद कालेज के अधीक्षक अवध किशोर वर्मा ने पुलिस को सूचना दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली। बाद में पता चला प्रशांत दोनाें साथियों को लेकर कानपुर अपनी बुआ के घर में है। इस पर उसकी बुआ ने इसकी जानकारी कालेज स्टाप के अलावा उसके परिजनों को दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार ने बताया छात्र मिल गए गए हैं। इस मामले में कालेज के अधीक्षक के अलावा अन्य स्टाप से स्पष्टीकरण मांगा गया है।


गुरुवार की रात को सभी छात्र हास्टल में थे, तभी स्टाफ ने चेकिंग की। इस दौरान तीनों छात्र ताश खेलते मिले थे। इसकी जानकारी अधीक्षक अवध किशोर वर्मा को मिली तो उन्होंने छात्रों से उनके घर पर शिकायत करने को कहा था। शिकायत करने की बात पर तीनों छात्र मौका पाकर भाग निकले। अब सवाल है कि छात्रों के पास ताश कैसे पहुंचा। समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार ने बताया सारे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed