{"_id":"594025d6866419805d8b47fb","slug":"three-people-caught-in-giving-fraud-information-of-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की फर्जी सूचना देने में तीन को पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की फर्जी सूचना देने में तीन को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
फर्जी सूचना देने वाले पुलिस गिरफ्त में।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया दीक्षितान पुंजा में तिलक चढ़ाने आए दो युवकों ने बहनोई के खिलाफ बाइक और रुपये लूटने की फर्जी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने जांच की तो मामला लेनदेन के विवाद का निकला। तीनों को शांतिभंग के आरोप में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के गांव मलपुरा निवासी विपिन कुमार पुत्र राम विलास व संजू पुत्र मुन्ना लाल सोमवार को चचेरी बहन का तिलक चढ़ाने चौबिया थाना क्षेत्र के गांव पुंजा गढ़िया दीक्षितान आए थे। तिलक में शामिल होने के लिए उसका बहनोई रवि पुत्र सुरेश चंद निवासी रतहरी थाना भरथना आया था। रवि ने विपिन को 50 हजार रुपये उधार दिए थे। विपिन रुपया वापस नहीं कर रहा था। तिलक में दोनों मिले तो रवि ने उससे अपने रुपये मांगे। विपिन के आनाकानी करने पर रवि ने उसकी बाइक ले ली और कहा कि वह जब रुपया देगा तो बाइक वापस कर देंगे। इस पर विपिन ने पुलिस कंट्रोल रूम को पचास हजार नगद और बाइक लूटने की सूचना दे दी। चौबिया, बसरेहर व ऊसराहार पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस ने बाइक ले जा रहे रवि को पकड़ लिया। पुलिस तीनों को थाने लाई और पूछताछ की। मामला लेनदेन का निकला। एसओ चौबिया विनोद यादव ने बताया कि विपिन ने लूट की फर्जी सूचना दी थी। पुलिस ने तीनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन