{"_id":"57f14dc84f1c1b9911574b03","slug":"three-lac-theft-in-pradhan-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के मकान में तीन लाख की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान के मकान में तीन लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अड्डा गूलर में शनिवार रात प्रधान के मकान में आंगन के जाल का कुंडा तोड़कर घुसे चोराें ने नगदी और जेवर सहित तीन लाख का माल चुरा लिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव विशुनपुर लोहरई के प्रधान अरविंद सिंह भदौरिया का फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अड्डा गूलर में मकान है। नवरात्र के कारण वह पत्नी और बच्चों के साथ पैतृक गांव गए थे। मकान में उनकी छोटी बहू थी। शनिवार रात चोर उनके मकान की छत पर पहुंचे और आंगन में लगे जाल का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर जेवर और नगदी चुरा ली। घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई जब प्रधान की बहू सोकर उठी। उसने कमरे में जाकर देखा तो अलमारी खुली और सामान गायब था। उसने इसकी सूचना प्रधान अरविंद को दी। वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। एसओ फ्रेंड्स कालोनी आनंद सिंह, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रधान ने बताया कि चोर उनके घर से एक लाख रुपये नगद और दो लाख के जेवरात चुरा ले गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन