फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   theft in house

मकान में नकब लगाकर लाखों की चोरी

Fri, 30 Sep 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 30 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
theft in house
घर में बिखरा पडा सामान - फोटो : अमर उजाला

बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मेंहदीपुर में गुरूवार रात को चोरों ने एक मकान में नकब लगा दी। बक्सों के ताले तोड़कर जेवर नगदी समेत करीब ढाई लाख का माल चुरा ले गए। वारदात की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई जब परिजनों ने कमरे में सामान बिखरा देखा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन

मेंहदीपुर गांव निवासी लाखन सिंह भदौरिया पुत्र बहादुर सिंह का गांव के किनारे मकान है। गुरुवार रात को वह परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे, तभी रात के समय चोरों ने मकान के पिछवाडे़ से नकब लगा दी। चोराें ने कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़ दिए और उसमें रखे जेवर , नगदी और कपडे़ चुरा ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई जब परिवार की महिलाएं कमरे में गईं। चोरी की वारदात की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लाखन सिंह ने बताया कि चोर उनके घर से 32 हजार नगद, दो जंजीर, दो अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमकी ले गए हैं। घटना की तहरीर दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed