फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The young man struggling with financial hardship gave birth to poison

आर्थिक तंगी से त्रस्त युवक ने जहर खाकर जान दी

Tue, 14 Aug 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 14 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
The young man struggling with financial hardship gave birth to poison
युवक की फाइल फोटो, - फोटो : amar ujala
इटावा। आर्थिक तंगी के चलते सिविल सर्विस की तैयारी न कर पाने से कुंठित छात्र ने जहर खा लिया। सोमवार सुबह यमुना तट के पास बेहोशी हालत में मिले युवक को बढ़पुरा पुलिस ने जिला अस्पताल व सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया, जहां पर उसकी मौत हो गई। उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट में भी आर्थिक तंगी के चलते आईएएस की तैयारी नहीं करने का जिक्र है। परिवारीजनों ने बताया कि युवक कानपुर में रहकर पढ़ाई करता था।
विज्ञापन


भरथना थाना क्षेत्र के रमायन गांव में रहने वाले रमेश चंद्र के पास चार बीघा जमीन है। वह दूसरे की जमीन लेकर खेती करते हैं। उनका तीसरे नंबर का बेटा अतुल (22) कानपुर में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था। रविवार को कानपुर से भरथना आया और बड़े भाई से मिला। इसके बाद वह इटावा पहुंचा। यहां उसने पहले जहर खाया फिर यमुना में कूदने का प्रयास में वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। इसी दौरान बढ़पुरा पुलिस के चौकी इंचार्ज सतीश राठौर की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने युवक को बेहोशी की हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां से उसे सैफ ई पीजीआई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें पैसे के अभाव में सिविल सर्विस की तैयारी नहीं कर पाने को लेकर कदम उठाया। इसके आधार पर उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।  मां रजनी व पिता रमेश चंद्र ने बताया कि अतुल आठ दिन पहले ही कानपुर गया था। रविवार को भरथना में बड़े भाई से मिलने आया था। जहां से वह इटावा चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed