फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The vehicle crushed the soldier coming from the bike, death

वाहन ने बाइक से आ रहे सिपाही को कुचला, मौत

Sat, 22 Sep 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 22 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
The vehicle crushed the soldier coming from the bike, death
demo pic
बकेवर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास बाइक से आ रहे एक सिपाही को पीछे से आ रहे किसी वाहन ने कुचल दिया। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लेकर सीएचसी पहुंची तो डाक्टराें ने उसके मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


जसवंत नगर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुरा निवासी उमेश कुमार यादव (30) पुत्र किशन लाल पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था। उसकी तैनाती कानपुर नगर में थी। शुक्रवार को वह बाइक से कानपुर से घर आ रहा था। शुक्रवार शाम करीब छह बजे जब बकेवर थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित ओवरब्रिज पर पहुंचा। इसी दौरान पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर महेवा चौकी प्रभारी राकेश कुमार पटेल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसके मरने की पुष्टि कर दी। जानकारी होने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी। परिजन भी मौके पर पहुंचे गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed