{"_id":"584848794f1c1b9b19449240","slug":"the-pick-up-hit-by-tractor-dumper-pits-highway-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से टकराकर पिकअप से भिड़ा डंपर, हाईवे जाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर से टकराकर पिकअप से भिड़ा डंपर, हाईवे जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
उदयपुरा के पास डंपर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ ट्रैक्टर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुरा में बरेली इटावा नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह डंपर और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसके बाद डंपर ने पिकअप को भी चपेट में ले लिया। हादसे में ट्रैक्टर और पिकअप क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना से राजमार्ग पर दो घंटे जाम लगा रहा।
पिकअप चालक जितेंद्र पुत्र राजाराम ने बताया कि वह बुधवार सुबह 10 बजे सब्जी मंडी से लौट रहा था। उदयपुरा के पास पिकअप के आगे चल रहे ट्रैक्टर को डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी इसमें। ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया।
जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक डंपर ने उसकी गाड़ी को भी चपेट में ले लिया।
डंपर में गिट्टी लदी थी। सड़क पर दो वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। इस कारण इटावा बरेली राजमार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने दोपहर 12 बजे क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर रास्ता खुलवाया।