फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The mortal remains thrown on the edge by killing her husband

विवाहिता की हत्या कर शव नहर किनारे फेंका

Thu, 15 Jun 2017 10:55 PM IST
इटावा
इटावा Updated Thu, 15 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
The mortal remains thrown on the edge by killing her husband
मृतका संगीता देवी का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
पति ने प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट
एक दिन पहले घर से बैंक में खाता खुलवाने निकली थी
अमर उजाला ब्यूरो
भरथना (इटावा)।
विवाहिता की हत्या कर शव नहर की पुलिया के पास फेंक दिया। महिला दो दिन पहले बैंक में खाता खुलवाने की बात कहकर कथित प्रेमी के साथ घर से निकली थी। पति ने प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बृहस्पतिवार की दोपहर भरथना थाना क्षेत्र के मल्हौसी नहर पुल के पास महिला का शव पड़े होने की जानकारी मिली। इस पर गांव के लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों का कहना था कि महिला की हत्या कहीं और कर शव यहां फेंका गया है। शव पर कपड़े नहीं थे। इससे महिला से दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। कुछ देर बाद पहुंचे भरथना कस्बे के गोविंदनगर निवासी काशीराम दोहरे के पुत्र राजकुमार ने शव की शिनाख्त अपनी 30 वर्षीय पत्नी संगीता देवी के रूप में की। राजकुमार ने बताया कि दो साल से वह दिल्ली में मजदूरी का काम करता था। महीने भर पहले ही भरथना आकर सब्जी आदि बेचकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। पुलिस को बताया कि संगीता 14 जून बुधवार को दिन में करीब तीन बजे महावीर नगर निवासी कल्लू गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता के साथ भरथना स्टेट बैंक में खाता खुलवाने की बात कहकर घर से निकली थी। बताया कि कल्लू से उसकी पत्नी की दोस्ती थी। वह अक्सर उसके घर आता-जाता था। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। कल्लू ने बुधवार की रात घर आकर बताया कि संगीता सुबह घर आ जाएगी। राजकुमार ने यह आरोप भी लगाया कि उसकी पत्नी से कल्लू के अवैध संबंध थे। बृहस्पतिवार की सुबह संगीता घर नहीं आई तो उसने परिवार के लोगों के साथ तलाश शुरू की। राहगीरों से पता चला कि मल्हौसी नहर पुल के पास महिला का शव नहर किनारे पानी में पड़ा है। उसने जाकर देखा तो लाश संगीता की थी। उसने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपी कल्लू के घर दबिश दी, लेकिन उसके घर में ताला पड़ा मिला। सीओ शिवराज ने बताया कि कल्लू की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या का राज खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed