फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The material gathered from two houses took millions thief

दो घरों से लाखों का माल समेट ले गए चोर

Sat, 20 Dec 2014 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 20 Dec 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
The material gathered from two houses took millions thief

कड़ाके की ठंड में चोरों की पौ बारह है। चोरों ने

विज्ञापन
भरथना कस्बे के दो मकानों से लाखों रुपये का माल पार कर दिया। भीषण ठंड में परिजन गर्म कपड़े में लिपटे रहे, उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी।

सुबह जब सामान बिखरा देखा तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल करने पहुंची लेकिन चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

शुक्रवार की रात चोरों ने मोहल्ला कल्याणनगर निवासी रामनरायण पुत्र जगत सिंह के मकान को निशाना बनाया। चोर मेनगेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए।

चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवर और नकदी सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह जागने पर जब परिजनों ने सामान बिखरा पड़ा देखा तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। रामनारायण ने बताया कि चोर मेन गेट का ताला तोड़कर दूसरी मंजिल में घुस गए, जबकि परिजन नीचे की मंजिल में अपने-अपने कमरों में सो रहे थे।

बताया कि चोर एक सोने का हार, चार सोने की चूड़ियां, 500 ग्राम चांदी का सामान सहित अलमारी में रखे 35 हजार रुपये ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी है।

चोरी की दूसरी वारदात संजय गांधी मार्ग पर स्थित असलम खां पुत्र मुहम्मद अहमद खां के घर में हुई। गृहस्वामी मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मजदूरी करता है। घर में बुजुर्ग मां जमीला बेगम अकेली रहती है। शुक्रवार की रात चोर छत से जीने के रास्ते मकान में घुस गए।

कमरों के ताले तोड़कर चोरों ने अलमारी और बक्सों के लॉक तोड़ दिए। सुबह जब जमीला बेगम जागी तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा देखा।

बताया कि चोर एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने का टीका, 250 ग्राम चांदी की पायलें व 5000 रुपये सहित अन्य सामान चुरा कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत सवा लाख रुपये के आसपास बताई है। गृहस्वामियों ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed