फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The firing of the drunken people in the bus, the fury

बस में नशे में धुत दबंगों ने की फायरिंग, अफरातफरी

Sun, 14 Jan 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Sun, 14 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
The firing of the drunken people in the bus, the fury
बस में दबंगों की मारपीट से घायल यात्री । - फोटो : अमर उजाला

ऊसराहार (इटावा)। ऐरवा कटरा से किशनी जा रही प्राइवेट बस में सवार दबंगों ने नशे में धुत होकर फायरिंग कर दी। इससे बस में अफरातफरी मच गई। सवारियों ने विरोध किया तो उन्हें भी पीट दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण और थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो दबंगों को तमंचा और कारतूस सहित पकड़ लिया। किशनी-बिधूना सड़क मार्ग पर प्राइवेट बसों का संचालन होता है। रविवार की दोपहर बस सवारियों को लेकर किशनी की तरफ जा रही थी। थाना ऊसराहार क्षेत्र के कदमपुर गांव के पास बस में ऐरवा कटरा से सवार हुए तीन दबंगों की कहासुनी चालक से हो गई। इस पर चालक ने बस रोक दी। इस पर दबंगों ने फायरिंग करना शुरू कर दी। इसका विरोध मंजेश कुमार पुत्र श्रीकृष्ण निवासी सुंदरा थाना ऊसराहार और अजय तिवारी पुत्र गोकुल प्रसाद अटसू थाना अजीतमल ने किया तो दबंगों ने उन्हें भी पीट दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के गांवों से ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिनकी सूचना पर थाना ऊसराहार पुलिस और गश्त कर रही यूपी 100 भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीन बदमाशों में से दो को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि एक भागने में सफल रहा। पकड़े गए दबंगों में रोशन पुत्र प्रहलाद निवासी आदर्श नगर बिधूना, लाखराम पुत्र मनीराम निवासी भोजपुर बदायूं शामिल हैं। इस संबंध में सवारियों और बस के परिचालक ने थाना ऊसराहार में शिकायत की है। वहीं थानाध्यक्ष राहुल पांडे ने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed