फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The fire in the sports warehouse, loss of 10 million

स्पोर्ट्स गोदाम में लगी आग, 10 लाख का नुकसान

Wed, 04 Jul 2018 12:05 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 04 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
The fire in the sports warehouse, loss of 10 million
गोदाम में लगी आग। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
शहर के मोहल्ला स्वरूपनगर के एक स्पोर्ट्स के गोदाम में आग लग गई। करीब 10 लाख रुपये सामान जलकर नष्ट हो गया। फायरब्रिगेड करीब घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी। लेकिन तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है।
विज्ञापन


क्षेत्र के मोहल्ला पक्का तालाब निवासी शशिप्रकाश पुत्र शिव प्रकाश की रेलवे रोड पर केसरी स्पोर्ट्स के नाम से खेलकूद के सामान की दुकान है। उन्हाेंने स्वरूपनगर मोहल्ले में देशदीपक के मकान में एक गोदाम भी किराये पर ले रखा है। उसमें ही उनका सामान भरा था। दोपहर करीब साढे़ तीन बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। जब गोदाम से आग की लपटों को मोहल्ले वालों ने देखा तो उन्होंने इसकी सूचना दुकान मालिक के अलावा फायरब्रिगेड को दी। इसके साथ ही लोग खुद आग बुझाने में जुट गए। उधर, सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस के अलावा सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंच गए। फायरब्रिगेड की टीम के साथ सभी ने आग बुझाना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


दुकानदार शशि प्रकाश ने बताया कि इस आग से करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। फिलहाल यह पता नहीं कि आग कैसे लगी। वही मुख्य शमन अधिकारी के वर्मा ने बताया कि टीम ने मौके पर जाकर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है। उन्हाेंने भी आग लगने के कारणों के बारे कोई जानकारी न होने की बात कही। बताया कि आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलने पर व्यापारी नेता अनंत अग्रवाल व राम शरण गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed