फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The couple and son escaped from the recovery truck collision

वसूली से बचकर भाग रहे ट्रक ने दंपति और बेटे को रौंदा

Sun, 29 Mar 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 29 Mar 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
The couple and son escaped from the recovery truck collision

पुलिस की अवैध वसूली से बचकर भाग रहे तेज रफ्तार ट्रक

विज्ञापन
ने बाइक सवार दंपति और उसके बेटे कोे रौंद दिया। हादसे में मां बेटे की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया।

घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक तिराहे पर लगे जाम से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सीओ अनिल कुमार ने पीएसी के साथ पहुंचकर जाम खुलवाया।

रविवार की दोपहर जसवंतनगर में कितोरा तिराहे के पास दो पुलिस वाले वाहनों से अवैध वसूली कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक मवेशी लादकर इटावा की ओर जा रहा था। पुलिस वालों ने ट्रक को रुकने का इशारा किया तो चालक ने स्पीड तेज कर दी।

इस दौरान सामने से चकरनगर निवासी मोहित बाइक पर पत्नी और बच्चे के साथ आ रहा था। तेज रफ्तार ट्रक भागने की फिराक में बाइक सवार तीनों लोगों को कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे के बाद तीनों खून से लथपथ होकर सड़क पर इधर उधर जा गिरे।

मोहित के तीन साल के बेटे अंश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी सरिता और स्वयं मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को आनन-फानन में सैफई पीजीआई भेजा। वहां इलाज के दौरान सरिता ने भी दम तोड़ दिया।

इधर, चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे के विरोध में क्षेत्रीय लोगों ने जाम लगा दिया। लोगों ने अवैध वसूली कर रहे पुलिस वालों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीण ट्रक में लदे दो दर्जन मवेशी भी खोल ले गए। सूचना मिलने पर सीओ अनिल कुमार मय पीएसी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने किसी तरह जाम खुलवाया। दो घंटे तक जाम लगने  से वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। सीओ का कहना है कि वसूली करने वाले पुलिस कर्मियों के बारे भी जानकारी नहीं मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर पुलिस वाले तिराहे पर वसूली करते हैं, इसकी जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed