{"_id":"5a2d72f74f1c1b68678c121f","slug":"the-baby-troupe-from-the-outside-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल से बच्चे को ट्रक ने रौंदा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर खेल से बच्चे को ट्रक ने रौंदा
अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर के छिमारा रोड पर घटना के बाद खड़ी पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के श्रीकोल्ड स्टोर के सामने छिमारा रोड पर एक बच्चे को घर के बाहर खेलते समय ट्रक ने रौंद दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक को ड्राइवर सहित पुलिस ने पकड़ लिया है।
प्रतापपुरा गांव निवासी रामनरेश यादव उर्फ पप्पू के मकान में फिरोजाबाद के नगला मुरली गांव निवासी संजीव यादव परिवार के साथ रहते हैं। संजीव यादव का सात वर्षीय पुत्र प्रियांशु रविवार शाम लगभग 4 बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी छिमारा की ओर से आ रहे ट्रक ने प्रियांशु को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रियांशु का परिवार मजदूरी का काम कर किराये पर रह रहा हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जीवाराम घटनास्थल पर पहुंच गए और ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लेकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।