{"_id":"5c17e577bdec22570050836b","slug":"tempo-collides-with-a-bike-killing-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
Mon, 17 Dec 2018 11:35 PM IST
प्रतीक दुबे
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना हेलमेट लगाए बाइक पर पत्नी और बच्चों के साथ सफर कर रहे युवक को सहसो थाना क्षेत्र के अंतर्गत हनुमंतपुरा के पास रविवार देर शाम टेंपो ने टक्कर मार दी। सिर पर लगी चोट से युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी और दोनों बच्चे जख्मी हो गए। टेंपो को ग्रामीणों ने पकड़ा, लेकिन चालक फरार हो गया। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
भिंड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र के गांव खरगा निवासी पुष्पेंद्र कुमार (25) पुत्र वासुदेव रविवार शाम को बाइक से पत्नी प्रीति, चार वर्षीय पुत्र रुद्र प्रताप व डेढ़ साल की पुत्री मानवी के साथ अपनी ससुराल सहसो थाना क्षेत्र के गांव लड़ऊपुरा जाने के लिए निकला था। जब वह हनुमंतपुरा चौराहे से थोड़ा सा ही आगे निकला तभी तेजी से आ रहे टेंपो के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। चूंकि पुष्पेंद्र हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे सड़क पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। हादसे के बाद चालक टेंपो लेकर भाग निकला। बाद में आसपास के लोगों के आ जाने पर चालक टेंपो को छोड़कर भाग निकला।
लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल प्रीति रुद्र प्रताप व मानवी को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। सूचना मिलने पर पुष्पेंद्र के परिजन व रिश्तेदार भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है।