फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   teacher found dead in room

कमरे में मृत मिली शिक्षिका

Tue, 20 Dec 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 20 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
teacher found dead in room
मौके पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौगुर्जी में किराये पर रह रही शिक्षिका कमरे में मृत मिली। शव के पास ही सल्फास की डिब्बी पड़ी होने से उसके आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

जसवंतनगर विकासखंड क्षेत्र के गांव हजरतपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक सुजाता सक्सेना (48)  पुत्री संतोष कुमार सक्सेना चौगुर्जी में धर्मेंद्र यादव के मकान में किराये पर रहती थी। वह मूल रूप से औरैया के कस्बा अजीतमल की रहने वाली थी। मंगलवार को सुजाता के घर के पास दुकानदारों को बदबू आई तो उन्हाेंने अन्य लोगों को बताया। सभी सुजाता के कमरे के पास गए तो दरवाजा बंद मिला। बदबू बढ़ने पर लोगों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर, कोतवाल देवेद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो सुजाता का शव दिखा। ये करीब चार दिन पुराना लग रहा था। पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। कोतवाल देवेद्र सिंह ने बताया कि शव के पास सल्फास की डिब्बी में तीन गोलियां थीं। पुलिस ने शिक्षिका के किन्हीं कारणों से परेशान होकर सल्फास खाने की आशंका जताई है। आसपास के लोगों ने बताया कि सुजाता शनिवार को दिखी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed