फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Stolen goods and cash from two shops of grocery

किराना की दो दुकानों से सामान व नगदी चोरी

Sun, 03 Feb 2019 11:14 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Sun, 03 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
Stolen goods and cash from two shops of grocery
होमगंज बाजार स्थित किराना दुकान में पड़ताल करती पुलिस। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
जसवंतनगर। कस्बे के होमगंज बाजार में किराना की दो दुकानों से चोर करीब दो लाख का सामान व नगदी ले गए। महीने भर में कस्बा क्षेत्र में चोरी की आठ वारदातें हो चुकी हैं। व्यापार मंडल ने चोरी घटनाओं पर अंकुश न लगने पर रोष जताया है।
विज्ञापन


गत शनिवार रात होमगंज बाजार की इन तीन मंजिला दोनों दुकानों पर चोर अगल बगल की दुकानों के सहारे पहुंचे। इसके बाद कस्बे के जैन मोहल्ला निवासी सुनील जैन पुत्र बिधीचंद्र जैन की किराना दुकान को निशाना बनाया। तीसरी मंजिल पर लगे चैनल और उसके पीछे लोहे के दरवाजे के चार ताले तोड़कर चोर नीचे आए। दुकान में रखे काजू, बादाम  व कॉस्मेटिक आइटमों के गत्तों को ले गए। चोर यहां से करीब एक लाख रुपये से अधिक का सामान ले गए।  
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने कटरापुख्ता निवासी मुकेश कुमार पुत्र मथुरा प्रसाद की किराना दुकान के तीसरी मंजिल के गेट का ताला तोड़ा। नीचे आकर दुकान से किराने का सामान व गोलक में रखे करीब 15 हजार रुपये ले गए। कस्बे में ये दोनों बड़े किराना स्टोर हैं। लिहाजा सुरक्षा की दृष्टि से दुकानदारों ने चैनल व लोहे के दरवाजे लगाए थे। लेकिन, चोरों ने ताले तोड़कर करीब दो लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों ने बताया कि होमगंज बाजार में दुकानों की छतें आपस में मिली हुईं हैं। चोर आसपास की किसी एक मंजिला दुकान पर चढ़े होंगे। उसके बाद वह उनकी तीसरी मंजिल तक पहुंचे। जहां से नीचे आकर दुकानों में वारदात की। रविवार सुबह जब उन्होंने दुकानें खोलीं, तब चोरी होने का पता चला और पुलिस को सूचना दी। इस सूचना पर एसआई चिंतन  कुमार व बनवारी लाल मौके पर पहुंचे। सुनील जैन ने 1.19 लाख रुपये व मुकेश ने 80 हजार रुपये का सामान व नगदी चोरी  होने की तहरीर दी है।  थाना के प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि अभी तक कस्बे में कोई गैंग सक्रिय नहीं रहा है। लेकिन चोरी की वारदातों से  लग रहा है कि कोई गैंग इन वारदातों को अंजाम दे रहा है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed