{"_id":"4c964f32b0398fba346926398dac413e","slug":"stole-millions-from-three-houses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने तीन घरों से लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने तीन घरों से लाखों का माल उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 29 Jan 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर क्षेत्र के लखना कस्बे में मंगलवार की रात को चोर सूने घरों के
विज्ञापन
ताले तोड़कर करीब 5.50 लाख कीमत का माल समेट ले गए। चोरों ने करीब आधा दर्जन
मकानों को निशाना बनाया। पीड़ितों ने मामला दर्ज करने के
लिए पुलिस को तहरीर दी है।
चोरों ने कस्बे के महेश्वरी मोहाल में धावा बोला तथा विजय तिवारी की दुकान के ऊपर किराए से रह रहे महाराष्ट्र के संागली निवासी आभूषण निर्माता विजय बायकवाड़ पुत्र बिजौरी बायकवाड़ के घर को निशाना बनाया। चोर ताला तोड़कर ऊपरी मंजिल पर प्रवेश कर गए।
तिजोरी का लॉक तोेड़कर एक किलोग्राम चंादी तथा 11 चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। चोर यहां से 20 हजार रुपये भी ले गए है। घटना के समय विजय घर पर नहीं थे। चोरों ने गंज मोहाल में एसबीआई के पीछे सूने पड़े राजेश यादव के घर को निशाना बनाया।
राजेश के घर से चोर अटैची में रखे 1.50 लाख कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरो ने ऊपरी मंजिल पर रह रहे पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एसके सिंह भदौरिया के घर से लाखों रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर ले गए। श्री भदौरिया बीमार होने के कारण दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
इसके बाद चोर एसबीआई बैंक के पीछे निवासरत सुधीर यादव, भोजपाल के घर से गृहस्थी का सामान तथा नकदी पार कर ले गए। चोर विद्युत ठेकेदार राधाकृष्ण यादव की गोदाम का ताला तोड़ दिया तथा विद्युत उपकरण तथा केबिल चोरी कर ले जाने में सफल रहे।
तालाब मोहाल में बल्लू दोहरे के घर का ताला तोड़ने की कोशिश की लेकिन घर में जाग हो जाने के कारण चोरों का दांव खाली गया। एक ही रात में आधा दर्जन से अधिक घरों को निशाना बनाए जाने से कस्बे में भय का वातावरण बना हुआ है। पुलिस की रात गश्त पर सवाल उठने लगे है।