{"_id":"5b4b96094f1c1b466d8b4e41","slug":"stole-jewel-cash-from-two-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से जेवर-नगदी चुराए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से जेवर-नगदी चुराए
अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
बिखरे सामान के पास जमा ग्रामीण। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल थाना क्षेत्र के जोधपुरा गांव में शनिवार रात चोरों ने दो घरों से नगदी-जेवर सहित करीब ढाई लाख का सामान चुरा लिया। घर में सो रहे परिजनों को चोरों की भनक नही लग सकी। रविवार सुबह खेतों में ताले टूटे बक्से मिले हैं। पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
शनिवार रात को चोरों ने पहले गांव में रहने वाली राम जानकी पत्नी लाल सिंह के मकान को निशाना बनाया। चोर यहां उसके मकान में छत के रास्ते अंदर आए और सीधे कमरे में घुस गए। चोरों ने बक्से उठाए और मेन दरवाजे को खोलकर बाहर निकल गए। घर में सो रही राम जानकी को चोरों की कोई भनक नहीं लगी। उसके बाद चोराेें ने उनके घर से कुछ ही दूरी पर रहने वाली श्यामवती पत्नी फौजदार के घर को शिकार बनाया। यहां चोर बाउंड्रीवॉल से कूदकर मकान के अंदर दाखिल हुए। चोरों ने तरीका वहीं अपनाया। कमरे में रखे बक्सों को उठा ले गए। आंगन में सो रही श्यामवती व छत पर सो रहे उनके पुत्र को चोराें को इसकी कोई खबर नहीं हुई। घटना की जानकारी सुबह हुई जब दोनों ने अपने कमरे से सामान को गायब देखा। उन्हाेंने बक्सों की खोजबीन की तो वह गांव के बाहर एक खेत में पड़े मिले। लेकिन उसमें रखा सामान गायब था।
राम जानकी ने बताया कि चोर उनके घर से पांच हजार रुपये, पांच चांदी के सिक्के, एक अंगूठी, कुंडल, बेसर व पायलें ले गए। श्यामवती के घर से चोर 25 हजार रुपये, एक करधनी, एक मटर माला, पायलें व खड़ुआ चुरा ले गए। चोर करीब ढाई लाख को माल दोनों घरों से पार कर ले गए। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। चोरी की इस वारदात से लोगाें में दहशत का माहौल बना हुआ है।