{"_id":"583f13564f1c1b0d1ede6f29","slug":"son-killed-father-in-anand-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने पिता को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने पिता को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला आनंदनगर में एक बेटे ने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी तब हुई जब घर में पड़े शव से बदबू उठने पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बेटे क ो हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव बाहुरी निवासी विशंभरदयाल पुत्र श्रीकृष्ण का आनंदनगर मोहल्ले में मकान है। उनके मकान में गांव का ही रिटायर्ड फौजी छोटेलाल (75) अपने पुत्र अरविंद कुमार के साथ रहता था। बुधवार को उसके मकान से दुर्गंध उठने पर मोहल्ले वालों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर लोगों शंका हुई और पुलिस को सूचना दी। चौकी तकिया पुलिस छत से होते हुए घर के अंदर पहुंची। वहां छोटेलाल का शव पड़ा दिखा। उसके पास ही पुत्र अरविंद गुमसुम सा बैठा था। कोतवाल सतेंद्र यादव ने अरविंद से पूछताछ की लेकिन वह कुछ नहीं बोला। मोहल्लेवालों ने बताया कि पांच दिन पूर्व अरविंद ने अपने पिता के साथ मारपीट की थी। वह मकान के अंदर चीखते चिल्लाते रहे। अंदरूनी चोट लग जाने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अरविंद को हिरासत में लिया है। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। शव बुरी तरह से गल चुका है।
विज्ञापन