फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sleeping people, thieves broke

सोते रहे घरवाले, चोरों ने तोड़े ताले

Wed, 20 Jun 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 20 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sleeping people, thieves broke
Theft
व्यासपुरा गांव में सोमवार रात को चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर चार लाख के माल पर हाथ साफ किया। वारदात के वक्त गृह स्वामी परिवार के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे। मंगलवार सुबह घर से 300 मीटर दूर बाग में संदूक और अटैची व गृहस्थी बरामद हुई है।  पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


ग्राम व्यासपुरा निवासी अरविंद पुत्र मुलायम सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात परिवार के साथ खाना खाया और घर की दूसरी मंजिल पर सोने के लिए चले गए। उसका छोटा भाई अपनी पत्नी के साथ मकान के निचले हिस्से में कमरे में सो रहा था। चोरों ने उसके मकान का मुख्य दरवाजे के लकड़ी के पटरे को तोड़ा फिर कुंडी खोलकर घर में दाखिल हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ा उसमें रखे दो लाख साठ हजार रुपये व पौने दो लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। अटैची व दो बक्से भी अपने साथ उठा ले गए। चोरों ने घर से तकरीबन तीन सौ मीटर दूरी पर स्थित एक बाग के किनारे में खाली अटैचियां और बक्सों मिले हैं। मंगलवार सुबह पांच बजे गृहस्वामी जागा तो उसने दरवाजे टूटा देखे तो उसे समझते देर नहीं लगी और उसने तुरंत ही इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी के घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed