फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SI Suspend to bring BJP leader to police station during vehicle checking

वाहन चेकिंग के दौरान भाजपा नेता को थाने लाने में एसआई सस्पेंड

Mon, 23 Jul 2018 12:12 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 23 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
SI Suspend to bring BJP leader to police station during vehicle checking
फ्रेंड्स कालोनी थाने का घेराव करतेे लोग। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
वाहन चेकिंग के दौरान माहौल गर्माने पर भाजपा नेता समेत तीन लोगों को थाने लाना पुलिस को महंगा पड़ गया। अफसरों ने एक दरोगा व ड्राइवर को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


घटनाक्रम फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के पचावली के पास का है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार रोककर तलाशी ली तो उसमें सवार एटा के सिंगापुर निवासी तुषार राजपूत ने आपत्ति की। ससुराल आए तुषार के साथ उनके साले शिवम राजपूत भी कार में थे। शिवम की सूचना पर भाजपा बसरेहर के मंडल उपाध्यक्ष शैलेंद्र राजपूत भी वहां पहुंच गए। चेकिंग के तरीके और पुलिस की नीयत का सवाल उठने से माहौल गर्माने लगा। पुलिस तीनों को थाने ले आई। थाने में तीनों की पिटाई का आरोप चर्चा में आने पर तमाम लोग और भाजपा नेता थाने पर जुट गए। एसएसपी के निर्देश पर थाने पहुंचे एसपी सिटी ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद  एसआई राजकुमार शर्मा और उनके ड्राइवर को सस्पेंड करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed