{"_id":"a594a552c8aadee456acc04ab51810d4","slug":"shot-at-beating-her-older-brother-flew-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को पीटने पर बड़े भाई को गोली से उड़ाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां को पीटने पर बड़े भाई को गोली से उड़ाया
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीकर मां को पीट रहे बड़े भाई की छोटे भाई ने
विज्ञापन
गोली मारकर जान ले ली। घटना छिपाने की मंशा से शनिवार सुबह बिना किसी को
सूचना दिए उसकी लाश को खेत में ले जाकर फूंक दिया।
पुलिस को किसी तरह जानकारी हुई तो गांव जाकर तहकीकात की। मामला सामने आने पर चौकीदार से तहरीर लेकर हत्या और सुबूत मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम नवलपुरा में शुक्रवार की रात पवन (24) पुत्र स्व. कृपाल सिंह शराब पीकर आया था। किसी बात को लेकर वह अपनी मां को ही पीट रहा था। छोटे भाई सुधीश ने पवन को मना किया तो दोनों भाइयों में झगड़ा होने लगा। बताया जाता है कि इसके बाद भी पवन ने मां को पीट दिया।
इससे खफा सुधीश ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से पवन को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत गई। सुबह खेत में ले जाकर चुपचाप उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। शनिवार को धीरे-धीरे पूरे गांव में चर्चा हो गई। गांव वाले बोलने को तैयार नहीं थे कि पवन की मौत कैसे हुई है।
किसी तरह जानकारी हुई तो जसवंतनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह यादव ने गांव में पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। पता चला है कि पवन मां को शराब पीकर पीट रहा था। छोटे भाई सुधीश ने पवन को गोली मार दी।
बताया कि बंदूक उसकी मां यशोदा के नाम है। चौकीदार जिलाजीत कठेरिया निवासी हेवंरा की ओर से यह मामला दर्ज कराया जा रहा है। घटना के बाद से आरोपी अपनी मां के साथ फरार है।