{"_id":"5b2a948a4f1c1bca228b6995","slug":"shivpal-found-in-jail-for-firing-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग के आरोपियों से जेल में मिले शिवपाल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग के आरोपियों से जेल में मिले शिवपाल
अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव बुधवार को जिला जेल पहुंचे और जसवंतनगर में रासलील के दौरान हुई फायरिंग के आरोपियों से मुलाकात की। कुछ अन्य बंदियों के भी हालचाल लिए। वह 40 मिनट जेल में रुके। इस दौरान अधीक्षक से जेल की व्यवस्थाओं पर भी बात की। अधीक्षक ने बातचीत का ब्योरा देने से इनकार कर दिया।
पूर्व मंत्री शिवपाल बुधवार सुबह नौ बजे समर्थकों के साथ जिला कारागार पहुंचे। जेल की व्यवस्थाएं देखने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर के बंदियों से मुलाकात की। जेल से निकलने के बाद पत्रकारों को कोई जानकारी नहीं दी।
जेल अधीक्षक राज किशोर सिंह ने केवल इतना बताया कि शिवपाल ने आठ-दस लोगों से मुलाकात की है। सूत्रों के मुताबिक सपा नेता ने जेल में बंद अपने विधानसभा क्षेत्र के परसौआ निवासी बृजेश व रामवीर से मुलाकात की। ये लोग परसौआ में पिछले दिनों हुई रासलीला में फायरिंग के मामले में बंद हैं। इस फायरिंग में एक महिला की मौत हुई थी और 12 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसके अलावा बंधा निवासी मनोज व लोधी मोहल्ला निवासी सुनील से भी मुलाकात की।