फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Seemaa were unaware about kin

सीमा के बारे में अनजान थे परिजन

Thu, 11 Jun 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 11 Jun 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Seemaa were unaware about kin

शहर के मोहल्ला अशोकनगर में युवती की हत्या के मामले पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। युवती की हत्या की सूचना मिलने के बाद गुरुवार को इटावा पहुंचे उसके परिजनों ने बताया कि सीमा 15 दिन के बाद अपनी मां तथा बहनों को फोन किया करती थी, लेकिन उसने यह कभी नहीं बताया कि वह इटावा में  रह रही है।

विज्ञापन


वह हमेशा  हरिद्वार में  रहने की बात कहा करती थी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर वह परिजनों से असलियत क्यों छुपाती रही। हालांकि परिजनों ने उसके कथित मामा के साथ संबंध होने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


सीमा की हत्या के बाद इटावा आई उसकी मां जानकी देवी, बहन  मीना तथा  सोमवती  ने बताया कि उसने तीन साल पहले परिजनों की मर्जी के बगैर रिश्ते के जीजा  राजकुमार से शादी कर ली थी। कोर्ट मैरिज करने के बाद वह अहमदाबाद में रहने लगी। साल भर के बाद ही राजकुमार के साथ उसका विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह अलग रहने लगी। उसने परिजनों की मर्जी के खिलाफ शादी करने से उन्होंने रिश्ता तोड़ लिया था।  मां जानकी ने बताया कि वह फोन पर हरिद्वार में  रहने की बात  कहा करती थी। फरवरी माह में वह बांदा भी गई थी, लेकिन वह घर पर नहीं गई थी। पास के कस्बे में उसने मां को बुला लिया था।

मां से मिलने के बाद वह लौट आई थी। उसने अपनी बहनों से भी इटावा में रहने की बात छुपा रखी थी। उन्होंने बताया कि सीमा के  दूर के मामा हरिशंकर  के साथ रहने की जानकारी मिली थी। उन्होंने आशंका जताई है कि सीमा की हत्या हरीशंकर ने ही की है।

परिजनों का कहना है कि आखिर वह इटावा में रहने की बात सभी से क्यों छिपाए हुए थी इसकी तह में  जाने की जरूरत है। चौकी प्रभारी अजहर अली ने बताया कि मृतका सीमा के परिजन इटावा आ गए है। उन्होंने हरीश्ंाकर पर ही शक जाहिर किया है। लेकिन  उन्होंने अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी है।


परिजनों का तो यहां तक कहना है कि उन्हें सीमा के इटावा में रहने की जानकारी नहीं थी। हत्या के बाद पुलिस  के द्वारा ही उन्हें जानकारी मिली कि सीमा इटावा में ही रह रही है। बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड बनवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed