फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sand trader injured in fyring

बालू व्यवसायी को बाइक सवारों ने मारी गोली

Sun, 03 Sep 2017 11:05 PM IST
इटावा
इटावा Updated Sun, 03 Sep 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
sand trader injured in fyring
घायल राजू पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत छैराहा में रविवार देर शाम बाइक सवार तीन युवकों ने बालू व्यवसायी पर फायरिंग कर दी। व्यवसायी को तीन गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

छैराहा निवासी राजू पांडेय पुत्र शिवनाथ पांडेय टिक्सी मंदिर पर बालू का कारोबार करते हैं। शाम को वह अपने घर के पास टहल रहे थे। उनके साथ उनके मित्र संदीप मिश्रा निवासी घटिया अजमत अली भी थे। अचानक बाइक सवार तीन युवक पिस्टल लहराते हुए वहां पहुंचे। बाइक सवारों ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। संदीप मिश्रा ने उनका विरोध किया तो बाइक  सवारों ने उन पर हमला कर दिया। संदीप किसी तरह से वहां से निकलकर कोतवाली पहुंच गए। इसी बीच एक युवक ने पिस्टल से सीधी फायरिंग करनी शुरू कर दी। युवक ने पांच राउंड फायर किए। तीन गोलियां राजू पांडेय को लगीं। एक गोली पेट में, एक कंधे पर तथा एक गोली पैर में लगी। अचानक हुई फायरिंग से छैराहा एवं आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जब तक लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे हमलावर बाइक से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी अनिल कुुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल राजू पांडेय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक हमले के पीछे दुकान पर कब्जे और जमीन की रंजिश की बात सामने आ रही है। घायल राजू पांडेय से पूछताछ के बाद ही पूरी स्थिति सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed