फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rs 95 thousand were found in BJP leaders brothers car

भाजपा नेता के भाई की गाड़ी में मिले 95 हजार रुपये

Tue, 07 Feb 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 07 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rs 95 thousand were found in BJP leaders brothers car
पठानकोट में तीन नाकों पर 17.26 लाख पकड़े - फोटो : अमर उजाला
इटावा।  इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा के पूर्व विधायक के भाई की गाड़ी से चेकिंग के दौरान 95 हजार रुपये मिले। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीम ने रुपयों को जब्त कर लिया।मंगलवार दोपहर इकदिल थाना क्षेत्र में हाईवे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान भाजपा के पूर्व विधायक केके राज के भाई अनिलेश राज की गाड़ी वहां पहुंची। गाड़ी में 95 हजार रुपये रखे थे।
विज्ञापन


चेकिंग टीम ने रुपयों को जब्त कर उन्हें रसीद उपलब्ध करा दी। रुपयों के संबंध में आवश्यक प्रपत्रों की मांग की गई है। बताते चलें कि सराय जलाल में पूर्व विधायक केके राज के भाई अनिलेश का पेट्रोल पंप है। अनिलेश का कहना है कि पेट्रोल पंप पर बिक्री की धनराशि लेकर वह बैंक में जमा करने जा रहे थे। चेकिंग दल ने रुपये जब्त कर उन्हें रसीद उपलब्ध करा दी। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक केके राज ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह सरासर नाइंसाफी है। पेट्रोल पंप का पैसा यदि बैंक में जमा नहीं होगा तो डीजल पेट्रोल की आपूर्ति बंद हो जाएगी। आवश्यक सेवाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed