फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Robbers rob the couple

बाइक सवार लुटेरों ने दंपति को लूटा

Thu, 31 Jan 2019 12:06 AM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Thu, 31 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Robbers rob the couple
नगला कढ़ौरी-फूटाताल के बीच उदी-चकरनगर मार्ग पर मंगलवार देर रात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा लगाकर बाइक सवार किसान और उसकी पत्नी से लूटपाट की और हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। दंपति रिश्तेदार के शादी समारोह से लौट रहे थे।  
विज्ञापन


थाना चकरनगर के मानपुर बधा में रहने वाले पहलवान सिंह की पुत्री राधा व दामाद अपनी रिश्तेदारी में रुझिया थाना चकरनगर निमंत्रण खाने गए। जब उधर से वापस आ रहे थे। तभी कढोरी के नगला एवं फूटाताल के बीच पल्सर सवार तीन बदमाशों ने तमंचे पर दंपति को रोक लिया। मारपीट करते हुए दोनों से 30 हजार रुपये व जेवरात लूट लिए। लूटकर लुटेरे चकरनगर की तरफ  हवाई फायर करते हुए चले गए। पीड़ित दंपति ने घटना की जानकारी घरवालों को दी। तब जाकर गांव के एक समाजसेवी व परिवार के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


राधा ने बताया कि लुटेरों ने उसकी डेढ़ तोला सोने की जंजीर और कुंडल उतरा लिए। साथ ही दोनों की पर्स ले ली। छीनाझपटी में एक लुटेरे ने पति की कनपटी में तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी। उन लुटेरों का हुलिया भी राधा ने पुलिस को बताया। इस मामले में थाना प्रभारी चकरनगर इंस्पेक्टर आलोक राय का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed