{"_id":"57449fa24f1c1b152c690dd1","slug":"report-in-rape-acse","type":"story","status":"publish","title_hn":" दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 25 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचे के बल पर दबंग के दलित नाबालिग किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने के मामले में पांच दिन बाद एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
ऊसराहार थाना क्षेत्र के कोठी बाजार निवासिनी एक दलित विधवा ने थाने में अभियोग दर्ज कराते हुए बताया वह 18 मई को किसी काम से घर से बाहर गई थी। उसकी बड़ी बेटी घर पर छोटी बहन के साथ थी। काम करने के बाद वह चारपाई पर लेटी थी, उसी समय गांव का ही मतुआ यादव घर में घुस आया और तमंचे के बल पर उसने बड़ी लड़की को चारपाई पर ही दबोच लिया और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर वह गांव के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंची तो मतुआ यादव भाग गया।
विज्ञापन
पीडित़ लड़की की मां ने बताया जब वह घटना की जानकारी मतुआ के पिता को देने गई तो पिता रामसेवक ने उसे जाति सूचक गालियां देते हुए भगा दिया। जबकि रामसेवक के भाई बेटालाल ने कार्यवाही करने पर घर में आग लगा देने की धमकी दी। मां ने बताया पूरी घटना की जानकारी उसने भरतिया चौकी इंचार्ज को दी और आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा लिखाने के लिए तहरीर भी दी। लेकिन चौकी इंचार्ज ने टरका दिया। जिससे वह अपनी लड़की का चिकित्सकीय परीक्षण भी नहीं करा पाई। उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव का दरवाजा खटखटाया। एसएसपी ने तत्काल मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। जिसके बाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष नाशिर हुसैन ने बताया तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन