{"_id":"594028c8866419745d8b484d","slug":"report-against-land-conservation-officer-and-his-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि संरक्षण अधिकारी और पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि संरक्षण अधिकारी और पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के आवास के पास कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा की गई फायरिंग के मामले में पिता और पुत्र के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर सिविल लाइन निवासी बीना मिश्रा के घर पर उनके परिवार के लोग आए थे। उन्होंने अपनी कार गली में खड़ी कर दी थी। तभी वही पर रहने वाले भूमि संरक्षण अधिकारी सुरेश यादव अपने पुत्र के साथ कार से आए। गली में कार खड़ी करने को लेकर उनका बीना मिश्रा व उनकी पुत्रियों से विवाद हुआ और मारपीट हुई। बीच बचाव करने के लिए मोहल्ले के लोग आ गए। इसी बीच सुरेश यादव ने अपनी लाइसेंसी रायफल से गोलियां चला दीं। जिससे गोली बीच बचाव करने वाले हर्षित शर्मा पुत्र राजीव शर्मा व शहिद को जा लगी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सुरेश यादव व उनका पुत्र अंकुर यादव भाग गए। इस संबंध में बीना मिश्रा ने सिविल लाइन थाने में दोनों के खिलाफ तहरीर दी। उनका आरोप है कि मारपीट के दौरान किसी ने उनकी पुत्री छाया शर्मा की चेन भी छीन ली। उनकी तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन