फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ration dealers in the beatings, stone away, five injured

राशन डीलर चुनाव में मारपीट, पत्थर चले, पांच घायल

Fri, 27 May 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 27 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Ration dealers in the beatings, stone away, five injured
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

ग्राम सिंगौली में बृहस्पतिवार को राशन डीलर के चुनाव के दौरान दो प्रत्याशियों के समर्थकों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया और पथराव हुआ। प्रधान के साथ हाथापाई की गई।  झगड़े में  पांच लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद दो सिपाही पत्थरबाजी होते देख, वहां से खिसक लिए। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस फोर्स  ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। चुनाव प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया।

विज्ञापन


 महेवा ब्लाक की ग्राम पंचायत सिंगौली में राशन डीलर का चुनाव होना था। चुनाव के लिए बीडीओ महेवा ने  एडीओ धर्मवीर सिंह व ग्राम पंचायत सेक्रेटरी रामकुमार को भेजा। राशन डीलर के लिए चार लोगों रविकांत, सूरज सिंह, वेद प्रकाश, राजेंद्र सिंह ने दावेदारी की।  बाद में सिर्फ दो दावेदार सूरज सिंह व राजेंद्र सिंह दूसरे के पक्ष में बैठ जाने के बाद दो प्रत्याशी वेद प्रकाश व रविकांत रह गए थे।
विज्ञापन


बताते है कि  एक प्रत्याशी के पक्ष में अधिक लोग होने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ग्राम प्रधान प्रेमपाल के साथ हाथापाई कर दी। इससे दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में झगड़ा मारपीट होने लगी। दोनों ओर से पत्थरबाजी होने लगी। इस दौरान थाना के दो सिपाही मौजूद थे, जो झगड़ा मारपीट होते देख वहां से खिसक लिए। एडीओ पंचायत जमाल अहमद ने बताया कि विवाद के बाद राशन डीलर का चुनाव निरस्त कर दिया गया। अब पुन: नई तिथि निर्धारित की जाएगी। ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट व झगड़े में बसंत लाल कोरी व रूपम गंभीर रूप घायल हो गए। वहीं वेद प्रकाश, राकेश, विकास चोटिल हो गए। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि झगड़े की सूचना पर फोर्स गया था, लेकिन अभी इस संबंध में किसी तरफ से  कोई प्रार्थनापत्र नहीं मिला है। प्रार्थनापत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मौके से भागे सिपाहियों के बारे में जानकारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed