{"_id":"84f03fcd63e149b5753c478ca674dfdd","slug":"police-team-attacked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधी को दबोचने गई पुलिस टीम पर हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराधी को दबोचने गई पुलिस टीम पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 11 Jun 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव भदामई में एक आरोपी को पकड़ने गई क्राइम ब्रांच की टीम पर महिलाआें व ग्रामीणों ने पथराव किया। मौके का फायदा उठाकर आरोपी क्राइम ब्रांच के एक सिपाही की बाइक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
बताया तो यहां तक जा रहा है ग्रामीणाें ने आरोपी को निकालने के लिए पुलिस टीम पर पथराव व फायरिंग भी की है। हालांकि मौके पर पहुंचे सीओ भरथना ने ऐसा होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
गुरुवार की शाम क ो करीब छह बजे क्र ाइम ब्रंाच की टीम गंाव के एक शातिर अपराधी को पकड़ने के लिए गई थी। जब पुलिस टीम आरोपी के घर में दाखिल हुई तो भनक लगते ही उसने टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच टीम के सादी वर्दी में होने से ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसी बीच अपराधी मौका पाकर भाग निकला। ग्रामीणों के अनुसार उक्त अपराधी क्राइम ब्रांच के एक सिपाही की बाइक भी ले गया है। टीम ने पथराव तथा फायरिंग की जानकारी बसरेहर, चौबिया तथा भरथना थाने को दी।
इसके बाद तीनों थानों का फोर्स भदामई पहुंचा। भारी संख्या में फार्स पहुंचने के बाद आरोपी की तलाश की गई लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। बाद में सीओ भरथना राघवेंद्र राठौर भी मौके पर पहुुंचे ।
उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम एक आरोपी को पकड़ने के लिए गई थी। इसका लोगाें ने विरोध किया, उन्होंने पथराव तथा फायरिंग की घटना से इंकार किया है।
दबंगों ने घर के बाहर की फायरिंग
भरथना(इटावा)। नगला भूपु में बुधवार की रात कुछ लोगों ने एक घर के बाहर कई फायर किए। दबंग गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए। ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी। बाद में गृहस्वामी ने थाने जाकर प्रार्थना पत्र दिया।
गांव निवासी वीरेश कुमार यादव ने प्रार्थना पत्र में कहा कि गत 10 जून की रात करीब 10 बजे वह अपने घर में मौजूद था, तभी गांव के ही जीतु, पुष्पेंद्र, कमलेश समेत चार अज्ञात व्यक्तियों ने गाली गलौज की। मना किया तो रायफल व तमंचों से फायर करने लगे। वह दरवाजा बंद कर घर में घुस गए।
ग्रामीणों के ललकारने पर दबंग धमकी देकर चले गए। ग्रामीणों ने बताया कि 100 नंबर पर सूचना देने के बाद रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पड़े हुए खोखा कारतूस बरामद किए। मौके पर पहुंचे साम्हों पुलिस चौकी प्रभारी मोहम्मद सैयद ने प्रार्थना पत्र के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।