{"_id":"596120454f1c1b0f468b45bf","slug":"police-jeep-broaken-etawah-bareli-road-block","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुलिस की जीप तोड़ी, इटावा-बरेली मार्ग जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की जीप तोड़ी, इटावा-बरेली मार्ग जाम
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुआ आटो।
- फोटो : अमर उजाला
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरु तेग बहादुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार रात शराब के नशे में पुलिस जीप के चालक ने आटो में टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने सिपाही को पीट दिया और इटावा-बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के उर्दू मोहल्ला निवासी राशिद पुत्र जफर आटो लेकर शुक्रवार रात करीब दस बजे भरथना चौराहे जा रहा था। पुल के नीचे पुलिस की जीप ने उसके आटो में टक्कर मार दी। आटो पलटने से राशिद, अरशद पुत्र शमशुद्दीन निवासी साबितगंज व प्रदीप पुत्र ओम प्रकाश निवासी भरथना चौराहा घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक वकीलुद्दीन पुत्र हाकिमुद्दीन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इस पर सिपाही भड़क गया और लोगों से गाली गलौज शुरू कर दी। लोगों ने सिपाही के साथ मारपीट कर पुलिस की बोलेरो में तोड़फोड़ कर दी। फ्रेंड्स कालोनी पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को छुड़ाया। लोगों ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर इटावा-बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया। सीओ भरथना शिवराज सिंह फोर्स के साथ वहां पहुंचे और चालक का मेडिकल कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे बाद लोग माने। एसओ फ्रेंड्स कालोनी फहीम अख्तर ने बताया कि चालक के शराब पीने की पुष्टि हुई है। उसके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन