पेट्रोलपंप पर 10 हजार रुपये जुर्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के निर्देश पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अमित भट्ट के नेतृत्व में आपूर्ति विभाग ने उदी मोड़ स्थित तीन पेट्रोल पंपों को चेक किया। इनमें एक पेट्रोल पंप में घटतौली मिलने पर तत्काल प्रभाव से बिक्री रोक लगाने के साथ 10 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। एक अन्य पेट्रोल पंप में रिकार्ड आदि का रख-रखाव दुरुस्त न पाए जाने पर उसे नोटिस दिया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह एवं बांट माप अधिकारी शरद कुमार पांडेय आदि टीम ने उदी मोड़ स्थित पेट्रोल पंपों पर स्टॉक चेक किया। पेट्रोल व डीजल का घनत्व जांचा। बिक्री संबंधी रिकार्ड देखे। श्री सिंह ने बताया कि उदी मोड़ स्थित सपना भदावर पेट्रोल पंप पर घटतौली पकड़ी गई।
बांट माप विभाग ने पांच लीटर के पैमाने से पेट्रोल को मापने पर 60 मिली लीटर की घटतौली पाई गई। इस पर पेट्रोल पंप की सेल बंद कर दी गई और नियमानुसार 10 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
इसी तरह मैसर्स चतुर्वेदी ब्रदर्स के पेट्रोल पंप पर रिकार्ड का रखरखाव दुरुस्त नहीं मिला। इस पर पेट्रोल पंप संचालक को नोटिस दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों पर छापामारी का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। टीम में एआरओ सुशील मिश्रा, पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार द्विवेदी व अरविंद कुमार भी शामिल रहे।