फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   one injured in fyring in plot dispute

प्लाट के विवाद में फायरिंग, एक घायल

Sat, 08 Jul 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 08 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
one injured in fyring in plot dispute
ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के गांव उदयपुरा में एक प्लाट के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली गलौज एवं विवाद होने लगा। तहसीलदार वहां से निकल लिए। इसके बाद दोनों पक्षों में फायरिंग होने लगी। गोली लगने से एक राहगीर घायल हो गया।

विज्ञापन

  गांव उदयपुरा निवासी नत्थू सिंह पुत्र राम सिंह व विजेंद्र सिंह पुत्र रामवीर सिंह के बीच एक प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। नत्थू सिंह ने प्लाट की पैमाइश के लिए तहसीलदार को प्रार्थनापत्र दिया था। शनिवार शाम  तहसीलदार सदर पवन कुमार पाठक प्लाट की पैमाइश के लिए उदयपुरा गए थे। जब वह दोनों पक्ष के लोगों से बात कर रहे थे तभी उन लोगों में मारपीट शुरू हो गई। ये देख तहसीलदार चले गए। इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। गांव का एक युवक वीपी सिंह पुत्र रामनरेश वहां से गुजरा तो गोली उसके पैर में जा लगी। एसओ फ्रेंड्स कालोनी फहीम अख्तर मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तो फायरिंग करने वाले भाग गए। पुलिस ने नत्थू सिंह के घर के बाहर खड़ी बोलेरो को कब्जे में लिया है। नत्थू सिंह को हिरासत में ले लिया है। घायल वीपी सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ फहीम अख्तर ने बताया कि पुलिस फायरिंग करने वालों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed