{"_id":"5ac91f30b8302bdac6b743b0af4cbe4e","slug":"not-check-the-sale-of-acid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजाब की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजाब की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 29 Jan 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मंगलवार की रात एसिड अटैक से एक और युवती की जिंदगी खराब होते-होते बची। एसिड अटैक की इस घटना से एक बार फिर यह बात साबित हो गई कि जिले में तेजाब की खुलेआम बिक्री हो रही है। खुशबू कांड के बाद तेजी दिखाने वाले अफसर मामले के ठंडा पड़ने पर ढीले पड़ गए। वह टीम भी न जाने कहां चली गई जिसे तेजाब की खुलेआम बिक्री रोकने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
मंगलवार की रात युवकों ने सादिमा की जिंदगी खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। बोतल भर तेजाब उसके ऊपर फेंक दिया गया। यह तो सादिमा की किस्मत थी कि सर्दी होने के वजह से शरीर पर कपड़े अधिक पहने थे। यह हमला गर्मी में होता तो सादिमा की जिंदगी पर बन आती। अफसर कुछ भी कहें लेकिन इस वारदात ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जिले में अभी भी तेजाब की बिक्री खुलेआम हो रही है। पिछले कई महीनों से किसी भी अधिकारी ने तेजाब की बिक्री रोकने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया।
विज्ञापन
यहां बता दें कि जिले में छह माह में दो महिलाएं एसिड अटैक का शिकार हुईं। एक अगस्त की दोपहर कांशीराम कालोनी में रहने वाली खुशबू के ऊपर सिरफिरे आशिक ने तेजाब से हमला किया। इस हमले में खुशबू बुरी तरह से झुलग गई। इटावा, सैफई और लखनऊ में इलाज कराने के बाद भी अभी तक खुशबू पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो पाई है। 25 अगस्त को मोहल्ला साबितगंज निवासी रजिया उर्फ गुड्डो (40) पत्नी शाहिद के ऊपर तेजाब से हमला किया गया।
विज्ञापन