फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Nilgai collided with passenger, blocked half-way route

पैसेंजर से टकराई नीलगाय, आधा घंटे रूट बाधित

Thu, 07 Mar 2019 11:54 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Thu, 07 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Nilgai collided with passenger, blocked half-way route
डेमो - फोटो : डेमो
बलरई स्टेशन रेलवे फाटक के पास पैसेंजर से नीलगाय टकरा गई। पैसेंजर इटावा से शिकोहाबाद जा रही थी। हादसे के बाद तेज झटका लगने से ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इससे ट्रेन पलटने से बाल-बाल बच गई। सूचना पर पहुंची कंट्रोल टीम के कर्मचारियों ने नीलगाय के फंसे शव का ट्रेन के इंजन से निकाला। करीब आधा घंटे बाद पैसेंजर को चलाया जा सका।
विज्ञापन


गुरुवार भोर 6:25 बजे शिकोहाबाद को जा रही ट्रेन संख्या 64157 पैसेंजर बलरई स्टेशन के बाद ग्राम बीबामऊ समीप रेलवे फाटक संख्या 40 पर पहुंच ही थी। इसी दौरान ट्रैक पर नीलगायों का झुंड आ गया। ट्रेन ड्राइवर ने हॉर्न बजाकर नीलगायों को हटाने की कोशिश की लेकिन तेज गति में दौड़ रही ट्रेन से अपलाइन पर एक नीलगाय टकरा गई। नीलगाय का शव इंजन में फंस गया। तेज झटका लगने के बाद ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। ट्रेन के झटके के साथ रुकने से कई यात्री सीटों से गिर पडे़। ट्रेन ड्राइवर ने कंट्रोल टीम को हादसे की सूचना दी। उसके बाद बलरई स्टेशन मास्टर ने हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन को रोककर उसमें कर्मचारियों को सवार कर उन्हें मौके पर भेज कर ट्रेन के इंजन में फंसे नीलगाय के शव को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed