{"_id":"57ec0c954f1c1b9074573ffb","slug":"murder-in-plot-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट के विवाद में हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लाट के विवाद में हत्या
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Thu, 29 Sep 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
लाठी-डंडाें से पीटकर हुई युवक की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल थाना क्षेत्र के गांव दीनारपुर में प्लाट के विवाद में पूर्व प्रधान के भाई की लाठी डंडों पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले मेें पूर्व प्रधान के अलावा दूसरे पक्ष का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
गांव दीनारपुर निवासी पूर्व प्रधान नेक राम पाल ने अपने कार्यकाल में भाई सुरेंद्र सिंह के नाम गांव में एक प्लाट आवंटित किया था। गांव का ही सचिन उर्फ गुड्डू पुत्र विश्राम सिंह भी इस पर दावा कर रहा था। इस पर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। मंगलवार रात पंचायत होने के बाद दोनों पक्षों में फिर विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि गुड्डू और उसके तीन साथियों ने प्लाट पर मौजूद पैर से विकलांग सुरेंद्र सिंह पर लाठी डंडे बरसाने शुरू कर दिया। बुरी तरह से घायल सुरेंद्र के शोर मचाने पर पूर्व प्रधान नेकराम भी मौके पर पहुंच गए। भाई को बचाने का प्रयास किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष का गुड्डू भी घायल हो गया। जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को अलग किया। बाद में गांव के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई रेफर कर दिया। जहां रास्ते में सुरेंद्र की मौत हो गई। पूर्व प्रधान नेकराम व गुड्डू का पीजीआई में इलाज चल रहा है। एसओ इकदिल आलोक राय ने बताया कि सुरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी मृतक पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। दूसरे पक्ष के एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन