फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   mother kills daughter in etawah up

यूपी: प्रेमी के नाम का सिंदूर लगाती थी बेटी, मां ने दी दर्दनाक मौत, झकझोर देगी घटना

Thu, 02 Sep 2021 06:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 02 Sep 2021 06:18 PM IST
सार

पूछताछ के दौरान राजकुमार ने हत्या करने की बात से इंकार किया। शक के आधार पर पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने बुधवार सुबह प्रियंका की मां की गिरफ्तारी महोला जेल रोड के पास से कर पूछताछ की।

विज्ञापन
mother kills daughter in etawah up
प्रियंका की फाइल फोटो व पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी निर्मला देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में वैदपुरा थाना क्षेत्र के उमराई गांव में प्रेमी के नाम का सिंदूर लगाने पर मां निर्मला देवी ने बेटी प्रियंका की 28 अगस्त को गला घोटकर हत्या की थी। आत्महत्या दर्शाने के लिए शव फांसी पर लटकाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात आने पर पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने बुधवार सुबह महिला को महोला जेल रोड रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बुधवार को प्रियंका राजपूत की हत्या का खुलासा किया। बताया कि उमराई गांव निवासी रविबाबू ने डायल 112 पर 28 अगस्त को सूचना दी थी कि भतीजी प्रियंका ने छत के कुंडे से फांसी लगा ली।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच की। मृतका की मांग पर सिंदूर लगा हुआ था। जबकि वह अविवाहित थी। परिजनों से पूछताछ कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के पिता अनिल कुमार की तहरीर पर कथित प्रेमी राजकुमार व अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि राजकुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रियंका की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी राजकुमार समेत प्रियंका की मां व बहन से पूछताछ की। राजकुमार ने हत्या करने की बात से इंकार किया।

शक के आधार पर पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने बुधवार सुबह प्रियंका की मां की गिरफ्तारी महोला जेल रोड के पास से कर पूछताछ की। मां निर्मला ने हत्या किए जाने की कबूल की। प्रियंका की मांग भरी देखकर उसने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

 

दो साल से था प्रेम-प्रसंग
प्रियंका व राजकुमार के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग था। दोनों गांव समेत अन्य जगहों में चोरी छिपे मिलते थे। 28 अगस्त को जब प्रियंका की मां व बहन दवा लेने गई थी तो उसने मांग में सिंदूर लगा लिया था। इसी बीच उसकी मां व बहन घर आ गईं।

मां ने प्रियंका से एतराज जताया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान मां ने प्रियंका को धक्का देकर बेड पर गिराने के बाद उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस से बचने के लिए शव को फांसी लगा लेने की अफवाह फैली दी और प्रेमी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। 

 

दोनों के परिजनों को प्रेम-प्रसंग की थी जानकारी
प्रेमप्रसंग की जानकारी दोनों के परिजनों को थी। प्रियंका के परिजनों को उसका राजकुमार से मिलना नापसंद था। यह लोग अक्सर विरोध करते थे। परिजनों ने कई बार प्रियंका को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। वह राजकुमार के नाम का सिंदूर लगाने और उससे ही शादी करने की बात कहती थी। इसी के चलते उसकी हत्या की गई। 

घटना के समय बकरी चरा रहा था राजकुमार
सीओ सैफई साधुराम ने बताया कि जिस समय प्रियंका की हत्या हुई उस वक्त राजकुमार गांव में कुछ लोगों के साथ बकरी चरा रहा था। यह बात राजकुमार ने पुलिस गिरफ्त में बताई। प्रियंका की मां ने बचने के लिए पुलिस को झूठी जानकारी दी। पुलिस ने पड़ोसियों से भी पूछताछ की। जानकारी हुई कि 28 अगस्त की शाम को जब मां-बेटी घर लौटीं तो उसके 20-25 मिनट बाद उनके रोने व चीखने की आवाजें आई थीं। इस शक पर पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed