फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   mother and son arreated in teen ager murder case

किशोर की हत्या में मां और बेटा गिरफ्तार

Sat, 06 May 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 06 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
mother and son arreated in teen ager murder case
Demo Pic - फोटो : google
 सैफई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव टिमरूआ में किशोर की हत्या के बाद शव नहर में फेंके जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने मां व बेटे को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी महिला का प्रेमी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने पकडे़ गए मां-बेटे को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव टिमरूआ निवासी श्याम बाबू का पुत्र अभिषेक मंगलवार को खाना खाने के बाद घर से निकला था। उसके बाद से वह लापता हो गया। बुधवार को उसका शव बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लुहिया पुल के पास नहर से बरामद हुआ। बुधवार को मृतक के भाई के मोबाइल पर फिरौती के रूप में एक लाख की मांग की गई थी। पुलिस ने सर्विलांस के जरिये फिरौती मांगने वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस किया। मोबाइल उसी ही गांव के अजय पुत्र कृष्ण मुरारी का निकला। पुलिस ने उसे पकड़ कर पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया। एसओ सैफई राम चंद्र दीक्षित ने बताया कि आरोपी अजय कुमार ने बताया उसकी मां के गांव के ही सियाराम के साथ अवैध संबंध थे। अभिषेक उधर से गुजरा तो उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और शोर मचाने लगा। दोनों ने उसे पकड़ लिया और घर के अंदर ले जाकर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। तीनों ने मिलकर उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर में फेंक दिया। अजय ने अपहरण होने का ड्रामा रचा और फोन कर उसके भाई से एक लाख की फिरौती मांगी। पुलिस ने अजय की मां शीलादेवी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया। लेकिन सिया राम फरार हो गया। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी है। एसओ ने बताया कि पुलिस ने अजय के मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed