{"_id":"5aba86d24f1c1b53408b539d","slug":"minor-girl-was-gang-raped-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को बंधक बनाकर आरोपियों ने आठ दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। मौका मिलते ही भागकर थाने पहुंची किशोरी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। दुष्कर्म की घटना बकेबर और भरथना थानों के बीच उलझी होने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। किशोरी का आरोप है कि उसे 50 हजार रुपये में बेच गया। खरीदने वालों ने भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस घटना को संदिग्ध बता मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
बकेबर थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी ने मंगलवार थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पत्र के मुताबिक 16 मार्च को नजदीक के गांव का आरोपी शादी में पूड़ी बेलने के लिए भरथना कोतवाली के एक गांव में ले गया। जहां पर उसने बंबा किनारे दोस्त के साथ उसका सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी का आरोप है कि आरोपी हलवाई और उसके सहयोगी ने अपने पिता के साथ मिलकर उसको पचास हजार रुपये लेकर कुछ लोगों को बेच दिया। उन्होंने आठ दिन तक कमरे में बंद करके बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। 25 मार्च की रात आरोपी कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद करना भूल गए और इसी का लाभ उठाकर वह रात दो बजे कंबल ओढ़कर मौके से भाग निकली। रात में गांव के बहार स्थित गेहूं के खेतों में छिप गई और सुबह होते वह वहां से भाग निकली। सीधे अपने गांव आई परिजनों को अपने साथ घटी पूरी घटना बताई । भाई अपनी बहन को लेकर बकेबर थाने आया। बकेबर थाना पुलिस ने पीड़ित बालिका की व्यथा तो सुनीं। क्षेत्राधिकारी भरथना विकास जायसवाल ने बताया कि बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना संदिग्ध प्रतीत होती है फि र भी इस मामले की जांच की जा रही है । पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराया। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन