फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Millions of theft in the former president's house of District Bar

जिला बार के पूर्व अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी

Thu, 10 Jan 2019 11:33 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Thu, 10 Jan 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Millions of theft in the former president's house of District Bar
व्यासपुर गांव में बुधवार की देर रात जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक दुबे के घर से चोरों ने छह लाख के जेवर-नगदी पर हाथ साफ कर दिया। रात को सोए परिवार ने सुबह नींद खुलने पर गृहस्थी का सामान बिखरा पड़ा देखा तो होश उड़ गए। पुलिस ने वारदात में करीबियों का हाथ होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


बकेवर थाने व्यासपुर गांव निवासी जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक दुबे पुत्र पदम नारायण दुबे के घर में निर्माण कार्य चल रहा था। इसके चलते अशोक दुबे और पत्नी मुन्नी देवी मकान के बाहरी हिस्से में एक कमरे में सो गए।
विज्ञापन


दूसरे कमरे में पुत्र अभिषेक और पत्नी रजनी सोए थे। अंदर के कमरे में अशोक दुबे और पुत्र की अलमारी रखी थी। मकान के पिछवाडे़ से चोर इसी कमरे में दाखिल हुए। उन्होंने लॉक तोड़कर पुत्रवधू की अलमारी से डेढ़ लाख रुपये, सोने की 11 अंगूठियां, सोने की चार चूड़ियां, सोने की जंजीर, दो जोड़ी पायलें तथा एक किलो के करीब चांदी के बर्तन, चांदी के 20 सिक्के आदि समेट लिए। सुबह करीब 6 बजे रजनी चाय बनाने के लिए जागी तो कमरे में जाते ही सामान बिखरा देख चिल्लाई। घरवालों ने  इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। अधिवक्ता अशोक दुबे ने घटना की तहरीर थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल का कहना है वारदात को अंजाम देने वाला जानकार लग रहा है। क्योंकि किसी को नहीं पता था कि आखिर कौन किस कमरे में लेटा है। वारदात के वक्त परिवार के लोग घर में मौजूद थे। ऐेसे में साफ है कि वारदात करने वाले को सब कुछ जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed