{"_id":"c64d208b34d8957ac4074ad3b9898b55","slug":"master-mind-transporter-home-robbery-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर के घर डकैती का मास्टर माइंड दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसपोर्टर के घर डकैती का मास्टर माइंड दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 05 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल थाना क्षेत्र के एमएस पुरम में ट्रांसपोर्टर अर्जुन सिंह चंदेल के घर पड़ी डकैती का मास्टर माइंड मुदित राठी आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।
विज्ञापन
पुलिस ने गुरुवार की शाम उसे महेरा रोड स्थित संत जीएल अस्पताल के पास से दबोचा। पुलिस ने उसके पास से लूट के 32 हजार रुपये और तमंचा भी बरामद किया है। इस मामले के दो आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला एमएस पुरम निवासी अर्जुन सिंह चंदेल के यहां 24 मई को दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने डकैती डाली थी। लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्हाेंने शोर मचाया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
गोली लगने से गोपाल किशन घायल हो गया था। पुलिस व पब्लिक ने इसके दो साथियों को उसी दिन पकड़ लिया था जबकि मुदित राठी चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी।
गुरुवार को एसओ दिनेश शर्मा, एसएसआई बिजेंद्र सिंह यादव के साथ गश्त पर थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि मुदित कहीं भागने की फिराक में है। वह इस समय संत जीएल अस्पताल के पास मौजूद है। इसी सूचना पर एसओ दिनेश शर्मा ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
तलाशी में उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, कारतूस तथा 32 हजार रुपये बरामद हुए। एसओ दिनेश शर्मा ने बताया कि मुदित राठी ही लूट का मास्टर माइंड था।
इस योजना में उसने अपने दो साथियों को शामिल कर घटना अंजाम दी थी। वह तो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था लेकिन उसके साथी सुरेंद्र वर्मा व रोहित पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उन्होंने बताया कि मुदित तीन माह पूर्व ही टायर चोरी के मामले में मेरठ जेल से छूटकर आया था। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।