फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Killing women, Body threw in Ganganagar

महिला की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका

Wed, 21 Feb 2018 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Wed, 21 Feb 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
Killing women, Body threw in Ganganagar
घटनास्थल पर जांच करते सीओ और एसओ। - फोटो : अमर उजाला

बसरेहर (इटावा)। थाना क्षेत्र के ग्राम लुहिया खुर्द के पास गंगनहर में बुधवार को अर्द्ध नग्नावस्था में महिला का शव मिला। आशंका है कि महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने रेप की आशंका से इनकार नहीं किया है। शिनाख्त नहीं होने की वजह से शव मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन


लुहिया खुर्द गांव से होकर गंग नहर निकली है। बुधवार को ग्रामीणों ने नहर पटरी के किनारे झंखाड़ में महिला का शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। करीब 30 साल की महिला के शरीर पर मात्र एक लाल छींटदार ब्लाउज था। उसके एक पैर में पायल व हाथ में ब्रेसलेट था। उसके  कान व नाक भी फटे से लग रहे थे। पैरों में तीन- तीन बिछिया होने से लगता है कि वह शादीशुदा थी। गले व हाथ में कटे क ा निशान था। आशंका है कि शव एक दिन पुराना है। महिला की गला काट कर हत्या की गई। इसके बाद शव को नहर में ठिकाने लगाया गया। सीओ सैफई निर्मल चंद्र बिष्ट ने बताया कि सैफई थाना क्षेत्र से भी एक महिला गायब है। उसके परिजनों को बुलाया गया है। आसपास के अन्य थानों में भी सूचना भेजवाई गई है। शिनाख्त करने के लिए 72 घंटे तक शव रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed