{"_id":"d50ed398d527e21905fe0a01c7bf3ed7","slug":"in-murder-fir-lodged-against-four-person-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की हत्या में चार पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी की हत्या में चार पर एफआईआर
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 10 Feb 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता पर हमला होते देख बीच-बचाव को आई किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। सोमवार को थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
रविवार की शाम को साम्हों गांव में भूमि विवाद के चलते एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़ गए थे। इसी बीच पिता को बचाने आई करिश्मा (16) की हमलावरों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में मृतका के पिता ज्ञान सिंह पुत्र लाखन सिंह ने अपने चाचा हाकिम सिंह पुत्र रामस्वरूप, पिंटू व रिंकू पुत्रगण हाकिम सिंह, उषा देवी पत्नी हाकिम सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आरोप है कि चाचा हाकिम सिंह पुत्र रामस्वरूप के खेत के पास उनका खेत है। खेत की मेड़ काटने को लेकर आपस में विवाद चल रहा था।उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम करीब 6 बजे उक्त लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर घर पर आ धमके और गाली गालौज करने लगे।
विज्ञापन
विरोध पर पीटने लगे। बेटी करिश्मा व पत्नी ऊषा देवी बचाने आई तो उक्त लोगों ने बेटी को पीटा और उसे नाली में धकेलकर दबाए रखा। नाली में ही दम घुटने से बेटी की मौत हो गई। मारपीट में छोटी बेटी नीलू, पत्नी व वह खुद घायल हो गए। पुलिस ने पिंटू को मौके से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।