फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   In dispute firing, soldier wounded

विवाद में फायरिंग सिपाही घायल

Sat, 20 Jun 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 20 Jun 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
In dispute firing, soldier wounded

घरेलू विवाद के चलते एक भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे भाई के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। छर्रे लगने से छुट्टी पर आया ट्रैफिक पुलिस का सिपाही घायल हो गया। उसे भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गांव खोजीपुरा निवासी अनोखेलाल के तीन बेटे हैं। इनमें रिटायर्ड सूबेदार अर्जुन सिंह का अपने भाई रामप्रवेश से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। अर्जुन सिंह का पुत्र राजकुमार कानपुर नगर में ट्रैफिक सिपाही के रूप में तैनात है।
विज्ञापन


वह तीन दिन की छुट्टी पर घर आया है। शुक्रवार की शाम को किसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। इसे लेकर रामप्रवेश ने अपने अन्य साथियों के साथ लाइसेंसी असलहों से अर्जुन सिंह के घर पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में राजकुमार के हाथों में छर्रे लगे जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घायल राजकुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजकुमार का कहना कि उसके चाचा रामप्रवेश ने लूट व हत्या के उद्देश्य से फायरिंग की।


गोली से वह घायल हो गया। इस संबंध में तीसरे भाई अरविंद ने रामप्रवेश और लीलाधर पुत्र रामदास निवासी ईकारपुरा व अन्य लोगों के खिलाफ फायरिंग कर भतीजे को घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed