फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Hostage cop's family, car, jewelery looted

सिपाही के परिवार को बंधक बनाकर लूटा

Fri, 16 Jan 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 16 Jan 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hostage cop's family, car, jewelery looted

इटावा में बेखौफ हाइवे लुटेरों ने लगातार दूसरे दिन दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए दिल्ली-कानपुर हाइवे पर कार सवार सिपाही के परिवार को बंधक बनाकर लूट लिया। हथियारों से लैस बदमाशों ने कार सवार मां बेटों से आठ लाख के जेवर और उनकी रिट्ज कार लूट ली और चंबल पुल के पास घने बीहड़ में मारपीट कर फेंक दिया।

विज्ञापन


शहर के पक्काबाग क्षेत्र की विकास कालोनी भाग-तीन निवासी महिपाल सिंह औरैया जिले में पुलिस विभाग में चालक के पद पर तैनात हैं। महिपाल ने बताया की उनकी पत्नी पत्नी और बेटा उरई में अपने रिश्तेदार के यहां जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए अपनी रिट्ज कार से गए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह वह वापस इटावा लौट रहे थे। सुबह करीब पांच बजे जैसे ही उनकी कार नेशनल हाइवे पर बिजौली गांव के पास पहुंची तभी बोलेरो सवार लुटेरों ने ओवरटेक करके उनकी कार को रोक लिया। कार से उतरे हथियारों से लैस बदमाशों ने मां-बेटे को कब्जे में कर लिया और मारपीट करते हुए बोलेरो में डाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने कार चला रहे उनके बेटे से कार की चाबी छीन ली। इतने में एक बदमाश उनकी रिट्स कार लेकर भाग निकला। इसके बाद बोलेरो सवार लुटेरों ने मां-बेटे से चलती कार में मारपीट की और महिला के पर्स में करीब आठ लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। बाद में लुटेरों ने उन्हें सहसों थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंबल पुल के पास घने बीहड़ में फेंककर फरार हो गए।

लूट का शिकार हुए मां बेटों के किसी तरह राहगीरों की मदद से घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। बाद में परिवारीजन उन्हें लेने के लिए मौके पर पहुंचे। इस संबंध में लूट का शिकार हुए लोगों ने किसी तरह की कोई तहरीर थाने में नहीं दी है।


सिपाही महिपाल सिंह ने बताया कि लुटेरे उनकी कार सहित पत्नी के पास से करीब आठ लाख रुपये के जेवरात लूट ले गए हैं। थानाध्यक्ष बकेवर जेपी पाल ने बताया कि उन्हें बिजौली के पास लूट होने की जानकारी मिली है, लेकिन किसी की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed